❤️"आहिस्ता चल"❤️
ओ दीवाने आहिस्ता चल,
ओ मस्ताने आहिस्ता चल।
इश्क की गली में मोड़ बहुत,
ओ परवाने आहिस्ता चल।
इश्क कोई मज़ाक नहीं पगले,
ओ मस्ताने आहिस्ता चल।
इस सफर में मंज़िल लापता,
ओ अनजाने आहिस्ता चल।
उस वक्त 'बसर' यूँ कहेगा,
ओ ज़माने आहिस्ता चल।
©अनूप'बसर'
#Romantic
#anoopbasar
#Nojoto
#yqdidi
#hindiurdu