#NojotoVideoUpload डीएम की अध्यक्षता में महसी में | हिंदी वीडियो Video

"#NojotoVideoUpload"

डीएम की अध्यक्षता में महसी में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
पैमाईश से सम्बन्धित प्रकरणों में शिथिलता पर निलम्बित हुए राजस्व निरीक्षक

बहराइच ।तहसील महसी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने पुलिस अधीक्षक बृन्दा शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर, उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार श्रीवास्तव के स्तर पर पैमाईश से सम्बन्धित कई प्रकरण लम्बित पाये जाने पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है।

People who shared love close

More like this

Trending Topic