White कृष्ण! कृष्ण! कृष्ण ! कृष्ण कथ्य तथ्य हैं , | हिंदी कविता Video

"White कृष्ण! कृष्ण! कृष्ण ! कृष्ण कथ्य तथ्य हैं , जीव और जीवन के सार-शोध कृष्ण हैं , कृष्ण शोध विश्व के हैं, मूल हैं मनुष्यता के , युद्ध में धनुर्धरों का धर्म-योध कृष्ण हैं, कृष्ण बोध मित्रता के , मित्र पे आ जाये जो तो, ले के चक्र दौड़ जाए, ऐसा क्रोध कृष्ण है, कृष्ण क्रोध कालिया या कंस हेतु होंगे किंतु छाछ पे नचे जो नाच, भी अबोध कृष्ण हैं ! कृष्ण। कृष्ण हैं विधान, ध्यान प्रक्रिया है सारे योग दोष के उपाय मात्र कृष्ण है , कृष्ण! कृष्ण कारक हैं, कर्ता व क्रिया है कृष्ण, कथा-कला- काल के कहाये मात्र कृष्ण है , कृष्ण ! कृष्ण एक सत्य ! भाव है, प्रभाव कृष्ण , युद्ध धर्माधर्म बीच, न्याय मात्र कृष्ण है, कृष्ण ! कृष्ण पांडवों के, कुन्ती द्रौपदी के कृष्ण, मेरे आपके सहाय, हाय! मात्र कृष्ण हैं। ©dimpal yadav "

White कृष्ण! कृष्ण! कृष्ण ! कृष्ण कथ्य तथ्य हैं , जीव और जीवन के सार-शोध कृष्ण हैं , कृष्ण शोध विश्व के हैं, मूल हैं मनुष्यता के , युद्ध में धनुर्धरों का धर्म-योध कृष्ण हैं, कृष्ण बोध मित्रता के , मित्र पे आ जाये जो तो, ले के चक्र दौड़ जाए, ऐसा क्रोध कृष्ण है, कृष्ण क्रोध कालिया या कंस हेतु होंगे किंतु छाछ पे नचे जो नाच, भी अबोध कृष्ण हैं ! कृष्ण। कृष्ण हैं विधान, ध्यान प्रक्रिया है सारे योग दोष के उपाय मात्र कृष्ण है , कृष्ण! कृष्ण कारक हैं, कर्ता व क्रिया है कृष्ण, कथा-कला- काल के कहाये मात्र कृष्ण है , कृष्ण ! कृष्ण एक सत्य ! भाव है, प्रभाव कृष्ण , युद्ध धर्माधर्म बीच, न्याय मात्र कृष्ण है, कृष्ण ! कृष्ण पांडवों के, कुन्ती द्रौपदी के कृष्ण, मेरे आपके सहाय, हाय! मात्र कृष्ण हैं। ©dimpal yadav

#Krishna

People who shared love close

More like this

Trending Topic