होगा सबके लिए यह दिन मात्र,
लेकिन मेरे लिए गर्व की बात है!
कैसे भूल जाऊं इस दिन को,
इसके पीछे छुपे लाखों जज्बात है!
यह जो मना रहे हैं आज खुशियां इस दिन की,
इसमे कितना बलिदान और कितना जाप है!
जरा याद उस फांसी के फंदे को भी कर लो
जिसमें आज भी राजगुरु सुखदेव और भगत सिंह के गले की माप है!
जो आज हम आजाद है,
इसमें छुपे लाखों जज्बात है!!
जय हिंद जय भारत!!
By-Abhi
#FreedomFighter