मेरे शिक्षक #Happy_Teachers'_Day_@_Respected_Teachers:
"सूरज को ढ़ंक लेती है वह,काली बदली जब छाती है|
कभी ग्रहण बनकर चंदा को, राहु दृष्टि ग्रस जाती है|
हर दुविधा और संकट से, मुक्ति दिलाने का मार्ग,
बाधाओं को साहस के बल ,धूल चटाने का मार्ग,
मानव को मानव कहलाने , योग्य बनाने का मार्ग,
अक्षम को सक्षम निर्बल को सबल, बनाने का मार्ग,
केवल शिक्षा दिखलाती है|
अदने से बालक को शिक्षा, चंद्रगुप्त मौर्य बनाती है|
अदने से....................
शिक्षक है तो शिक्षा है|
काम इसी का सच्चा है|
शिक्षक है इतिहास सुनहरा,वर्तमान भविष्य निर्माता है|
देकर अक्षर ग्यान सभी को,
पथ नया सदा दिखलाता है|
सब रत्न अधूरे रह जायें, धन संपति सब बेकार हुआ|
शिक्षक के आशीषों से ही,
समृद्ध देश बन जाता है|
स्वर्णाक्षर में अंकित होवें ,शिक्षक का होवें मान सदा|
भारत को अखण्ड बनाने शिक्षक, बन जाते हैं चाणक्य यहां|
©®यतेन्द्र सिंह सिकरवार
मो.7747005382
(आदरणीय गुरुजनों व मेरे समस्त शिक्षकों के सम्मान में अवश्य शेयर करें)
#शिक्षक