White पेड़ों की आभा न्यारी है,
खिलते फूलों की मुस्कराहट बहुत प्यारी है।
मन को बहुत भाता है,
सबको अपनी और लुभाता है।।
निराशा को दूर भगाता है।
ईश्वर का रंग निराला है,
प्रकृति में सुन्दर रंग भर डाला है।
धरती की शोभा बढ़ाता है,
हौसला सबका बढ़ाता है।।
उनको देखकर आसमान
भी खुश नजर आता है,
पेड़ों में जीवन नजर आता है।
फूलों की मंद मंद खुशबू
मन को बड़ा सुकून देती है,
मानव तो क्या जीव जंतुओं
को अपनी और खींच लेती है।
क्या खूबसूरत नजारा है,
तन मन प्रसन्न हो गया हमारा है।।
©Shishpal Chauhan
#फूलों की खुशबू