Bk Mishra

Bk Mishra

देह भंगुर सांसे थोड़ी और समय की फांस डोरी हैं सभी सीमाएं अपनी सब भरम सब खेल है मेरे अंदर है जो बैठा सत्य है बेमेल है उनके शब्दों को सुना दूं छेड़ दिल की तान रे मैं कवि हूँ मृत्यु भी अपनी है काव्य बीन बिरान रे #poet #consultant #SanatanYatri

https://www.youtube.com/channel/UCKznIDnNgMKPeB5Y7r5d9CA

  • Latest
  • Popular
  • Video
#संगीत #true_love

राधा कृष्ण विरह गीत #true_love

30 View

#प्रेमगीत #MeriKavita
#Happy_Birthday_Modiji

है कुरुक्षेत्र हर क्षण जीवन का यह जान समर में आया है धर्म ध्वजा, गांडीव धरे वो वैराग्य विरता पाया है हैं क्षत्रपति लौटे फिर से रणचंडी का खप्पर भरने कर विरोच्चित वह कर्म मात्र भारत को निष्कंटक करने है पुष्प मित्र सा जान रहा घर के भीतर गद्दारों को धर्म राष्ट्र के शत्रु को कुण्ठित हर एक विचारों को निर्लिप्त हुए असि हाथ धरे वह ललितादित्य सा रण में है निर्भीक खरा शत्रु दलने स्वच्छंद सिंह सा वन में है एक महायुद्ध हैं शेष अभी शत्रु उत्पात मचाया है ललकार काल के सेवक को भैरव को पुनः जगाया है संकल्प भानु से ले कर वह प्रति पल अंधियारे से लड़ता है यश अपयश का मोह कहाँ बस कर्म योग पथ पर चलता

#happybirthdaypmmodi  है कुरुक्षेत्र हर क्षण जीवन का 
यह जान समर में आया है 
धर्म ध्वजा, गांडीव धरे वो 
वैराग्य विरता पाया है 

हैं क्षत्रपति लौटे फिर से 
रणचंडी का खप्पर भरने 
कर विरोच्चित वह कर्म मात्र
भारत को निष्कंटक करने

है पुष्प मित्र सा जान रहा 
घर के भीतर गद्दारों को 
धर्म राष्ट्र के शत्रु को 
कुण्ठित हर एक विचारों को 

निर्लिप्त  हुए असि हाथ धरे
वह ललितादित्य सा रण में है
निर्भीक खरा शत्रु दलने
स्वच्छंद सिंह सा वन में है 

एक महायुद्ध हैं शेष अभी 
शत्रु उत्पात मचाया है 
ललकार काल के सेवक को
भैरव को पुनः जगाया है 

संकल्प भानु से ले कर वह
प्रति पल अंधियारे से लड़ता 
है यश अपयश का मोह कहाँ 
बस कर्म योग पथ पर चलता
#हिंदीदिवस

जिंदगी का फ़लसफ़ा दिल की बात हिन्दी के साथ #हिंदीदिवस

43 View

भारत माता ग्राम देव स्थान देव कह कर भूमि को पूजा है जिस जगह है हमने जन्म लिया वह देश न माँ से दूजा है जिस धरा से हम पोषण पाते वह पालक पिता नही है क्या ? पर कायर बच्चों के खातिर यह भारत बंटा नही है क्या? अब भी संभलो अब भी जागो उस पौरुष का संधान करो भारत के टुकड़े जो चाहे उन असुरों का कल्याण करो। कल्याण असुर का किस में है यह फिर से तुम्हे बताऊ क्या ? काली शंकर या राम कृष्ण का कल्याण मार्ग समझाऊ क्या ? हर गण का जो यह तंत्र सही तो सब गण का दायित्व भी है भारत के दुश्मन से लड़ना हम सब का अपना युद्ध भी है अपने अस्तित्व का युद्ध यदि औरों के कंधे डालेंगे उस रक्तबीज से भारत को क्या फौजी सिर्फ बचा लेंगे ? हैं घात लगाए बैठे वो हर गली मोहल्ले चौराहे तेरे शोणित के प्यासे हैं वह शांति शांति गाने वाले निज रक्षा धर्म निभाने को असि हाथ धरों निज कर्म करो जय घोष करो सह वीर्यम का तुम वीर बनो संताप हरो

#InspireThroughWriting #कविता  भारत माता 

ग्राम देव स्थान देव 
कह कर भूमि को पूजा है 
जिस जगह है हमने जन्म लिया 
वह देश न माँ से दूजा है 

जिस धरा से हम पोषण पाते 
वह पालक पिता नही है क्या ? 
पर कायर बच्चों के खातिर 
यह भारत बंटा नही है क्या? 

अब भी संभलो अब भी जागो 
उस पौरुष का संधान करो 
भारत के टुकड़े जो चाहे 
उन असुरों का कल्याण करो।  

कल्याण असुर का किस में है 
यह फिर से तुम्हे बताऊ क्या ? 
काली शंकर या राम कृष्ण का 
कल्याण मार्ग समझाऊ क्या ?

हर गण का जो यह तंत्र सही 
तो सब गण का दायित्व भी है
भारत के दुश्मन से लड़ना 
हम सब का अपना युद्ध भी है  

अपने अस्तित्व  का युद्ध यदि 
औरों के कंधे डालेंगे 
उस रक्तबीज से भारत को 
क्या फौजी सिर्फ बचा लेंगे ? 

हैं घात लगाए बैठे वो 
हर गली मोहल्ले चौराहे 
तेरे शोणित के प्यासे हैं 
वह शांति शांति गाने वाले 

निज रक्षा धर्म निभाने को 
असि हाथ धरों निज कर्म करो 
जय घोष करो सह वीर्यम का 
तुम वीर बनो संताप हरो

#InspireThroughWriting भारत माता

12 Love

Trending Topic