Happy Holi जोगीरा सारा रारारा...!!!  चरचा में है

"Happy Holi जोगीरा सारा रारारा...!!!  चरचा में है कांड वसूली, अघाड़ी परेशान।। परमबीर के लेटर बम से, सियासी घमासान। जोगीरा सारा रारारा...!!! रवींदर सा दिक्खे नरेंदर, बदला जब से वेश। सत्याग्रह भी ट्रेंड हुआ है, भौचक बंगलादेश।। जोगीरा सारा रारारा...!!! एक रात में कटा प्लास्टर, खुली ढोल की पोल। वैरी जन ट्विटर पर कहते, दीदी का सब झोल।। जोगीरा सारा रारारा...!!! एलजी के हाथों में पावर,  सत्ता की तकरार। नाराज़ केजरी माँग रहे, वापस दो अधिकार।। जोगीरा सारा रारारा...!!! हुई सदन में धक्का-मुक्की, जम जूतम पैजार। नेताओं की गुंडागर्दी, शर्मनाक व्यवहार।। जोगीरा सारा रारारा...!!! तेल गैस सब उछल रहा है, बढ़े दाम दिन-रात। राष्ट्रप्रेम में भूल गए सब, महंगाई की बात।। जोगीरा सारा रारारा...!!! बैंक बिकेगा, भेल बिकेगा, और बिकेगा रेल। प्रश्न करेगा कोई जब तो, पहुँचा देंगे जेल।। जोगीरा सारा रारारा...!!! खूँटा गाड़े टिकैत बैठा, हल के बिना किसान। मुँह फेरे शासक है बैठा, अड़ियल है परधान।। जोगीरा सारा रारारा...!!! कीचड़ पर ही भिनके माखी , खिले कमल का फूल। मुकुल- शुभेंदु भगवाधारी, बिखर गया तृण मूल।। जोगीरा सारा रारारा...!!! संघ भवन से चलती देखो, कॉरपोरेट सरकार। जोर लगाता पप्पू लेकिन, खिसक रहा आधार।। जोगीरा सारा रारारा...!!! ©Himkar Shyam"

 Happy Holi  जोगीरा सारा रारारा...!!! 

चरचा में है कांड वसूली, अघाड़ी परेशान।।
परमबीर के लेटर बम से, सियासी घमासान।
जोगीरा सारा रारारा...!!!
रवींदर सा दिक्खे नरेंदर, बदला जब से वेश।
सत्याग्रह भी ट्रेंड हुआ है, भौचक बंगलादेश।।
जोगीरा सारा रारारा...!!!
एक रात में कटा प्लास्टर, खुली ढोल की पोल।
वैरी जन ट्विटर पर कहते, दीदी का सब झोल।।
जोगीरा सारा रारारा...!!!
एलजी के हाथों में पावर,  सत्ता की तकरार।
नाराज़ केजरी माँग रहे, वापस दो अधिकार।।
जोगीरा सारा रारारा...!!!
हुई सदन में धक्का-मुक्की, जम जूतम पैजार।
नेताओं की गुंडागर्दी, शर्मनाक व्यवहार।।
जोगीरा सारा रारारा...!!!
तेल गैस सब उछल रहा है, बढ़े दाम दिन-रात।
राष्ट्रप्रेम में भूल गए सब, महंगाई की बात।।
जोगीरा सारा रारारा...!!!
बैंक बिकेगा, भेल बिकेगा, और बिकेगा रेल।
प्रश्न करेगा कोई जब तो, पहुँचा देंगे जेल।।
जोगीरा सारा रारारा...!!!
खूँटा गाड़े टिकैत बैठा, हल के बिना किसान।
मुँह फेरे शासक है बैठा, अड़ियल है परधान।।
जोगीरा सारा रारारा...!!!
कीचड़ पर ही भिनके माखी , खिले कमल का फूल।
मुकुल- शुभेंदु भगवाधारी, बिखर गया तृण मूल।।
जोगीरा सारा रारारा...!!!
संघ भवन से चलती देखो, कॉरपोरेट सरकार।
जोर लगाता पप्पू लेकिन, खिसक रहा आधार।।
जोगीरा सारा रारारा...!!!

©Himkar Shyam

Happy Holi जोगीरा सारा रारारा...!!!  चरचा में है कांड वसूली, अघाड़ी परेशान।। परमबीर के लेटर बम से, सियासी घमासान। जोगीरा सारा रारारा...!!! रवींदर सा दिक्खे नरेंदर, बदला जब से वेश। सत्याग्रह भी ट्रेंड हुआ है, भौचक बंगलादेश।। जोगीरा सारा रारारा...!!! एक रात में कटा प्लास्टर, खुली ढोल की पोल। वैरी जन ट्विटर पर कहते, दीदी का सब झोल।। जोगीरा सारा रारारा...!!! एलजी के हाथों में पावर,  सत्ता की तकरार। नाराज़ केजरी माँग रहे, वापस दो अधिकार।। जोगीरा सारा रारारा...!!! हुई सदन में धक्का-मुक्की, जम जूतम पैजार। नेताओं की गुंडागर्दी, शर्मनाक व्यवहार।। जोगीरा सारा रारारा...!!! तेल गैस सब उछल रहा है, बढ़े दाम दिन-रात। राष्ट्रप्रेम में भूल गए सब, महंगाई की बात।। जोगीरा सारा रारारा...!!! बैंक बिकेगा, भेल बिकेगा, और बिकेगा रेल। प्रश्न करेगा कोई जब तो, पहुँचा देंगे जेल।। जोगीरा सारा रारारा...!!! खूँटा गाड़े टिकैत बैठा, हल के बिना किसान। मुँह फेरे शासक है बैठा, अड़ियल है परधान।। जोगीरा सारा रारारा...!!! कीचड़ पर ही भिनके माखी , खिले कमल का फूल। मुकुल- शुभेंदु भगवाधारी, बिखर गया तृण मूल।। जोगीरा सारा रारारा...!!! संघ भवन से चलती देखो, कॉरपोरेट सरकार। जोर लगाता पप्पू लेकिन, खिसक रहा आधार।। जोगीरा सारा रारारा...!!! ©Himkar Shyam

#holi2021

People who shared love close

More like this

Trending Topic