नमन तेरे चरणों में..........
भवतारक हे भैरव देव
दिजो ऐसो आशीष आज
बन जाये बिगड़े सबके
सफल कर दिजो काज
रक्षक बन तुम हर लीजो
मोरे दुःख जंजाल
हाथ पकड़ करा दिजो
भव यह मेरा पार
तुम बिन पग ना भर सकु
रोम रोम हो समाय
नाम भैरव लेते ही मन
आँख मूंद खो जाय
मानव जन्म दिया तुमने
धर्म भी दिजो सिखाय
कर्म पुण्योदय कर के यह
जन्म सफल हो जाय
मानवता बसाऊ सबमे
मन से मन जुड़ जाय
क्लेश,मोह मिटे मन से
मानवता मन बस जाय
💐💐💐💐💐💐💐💐
©cimaa punmiya