Subhash Singh

Subhash Singh Lives in Katni, Madhya Pradesh, India

शिक्षक, लेखक, कवि

  • Latest
  • Popular
  • Repost
  • Video

White शुभकामना यही है,हिंदी उड़ान भर ले। नव विश्व के पटल पर,हिंदी विकास कर ले। पुरजोर माँग सबकी, सम्मान राष्ट्र भाषा, अब और क्यों सुने हम,कुछ और धीर धर ले। ©Subhash Singh

#कविता #hindi_diwas  White 
शुभकामना यही है,हिंदी उड़ान भर ले।
नव विश्व के पटल पर,हिंदी विकास कर ले।
पुरजोर माँग सबकी, सम्मान राष्ट्र भाषा,
अब और क्यों सुने हम,कुछ और धीर धर ले।

©Subhash Singh

#hindi_diwas

9 Love

#कविता #teachers_day  White 
जन्मदिवस राधा कृष्णन का,भारत माँ के लाल का।
प्रथम उप राष्ट्रपति गौरव क्षण, भारत देश विशाल का।
शिक्षक को सम्मान दिलाना,उनके मन को भा गया,
शिक्षक का सम्मान करो लो,आया दिवस कमाल का।

©Subhash Singh

#teachers_day

117 View

#international_youth_day #कविता  White 
कर दो कमाल ऐसा, कुछ नाम हो हमारा।
रख दो मिसाल ऐसी, यशगान हो तुम्हारा।
आया युवा दिवस नव,शुचि चेतना सुभाषित,
हो कर्मक्षेत्र उज्ज्वल, श्रीकृष्ण का सहारा।

©Subhash Singh
#कविता #guru_purnima  White 
बनाया है हमें कुंदन,तपाकर ही निखारा है।
अलौकिक ज्ञान दे गुरु ने,सदा जीवन सँवारा है।
लुटाते ज्ञान गुरु हमको,सदा निःस्वार्थ सेवा में,
हमेशा ही  हमें गुरु ने,अँधेरे  से  उबारा है।
हमारी हर सफलता पे,सदा ही मुस्कुराते वो,
फँसे मँझधार में गर हम,दिखाता गुरु किनारा है।
मिली मंजिल अगर हमको,सभी को हैं सुनाते वो,
कबीरा ने कहा भी है,वही तेरा सहारा है।
चलो कर लें अभी वंदन,चरणरज माथ धरकर हम,
पिता-माता सखा भी गुरु,लगे हमको हमारा है।

©Subhash Singh

#guru_purnima

117 View

#कविता #sad_shayari  White 
मैं सूखी डाली का पत्ता।
गमगीन नहीं हूँ अलबत्ता।
कर्तव्य बोध गलकर मिटना,
अब छोड़ चुका अपनी सत्ता।

©Subhash Singh

#sad_shayari

153 View

#कविता #love_shayari  White भाग मत,मेरी साइकिल में घंटी लगवा दे,
जो गतिमान हो नवचेतना लाएगी।

©Subhash Singh

#love_shayari

99 View

Trending Topic