Hitendra

Hitendra

  • Latest
  • Popular
  • Video

जो रोजाना नभ को छूकर आती है, सारे विश्व में जिसकी फैली ख्याति है; शौर्य तेज से खुद को नित्य सजाती है, कार्य कुशलता युद्ध मे विजय दिलाती है.. सशक्त वायुसेना अपनी सबसे न्यारी है... साहस बलिदानों की महकती क्यारी है.. कर्मठ नभ योद्धाओं से सुशोभित भारतीय वायुसेना दिवस की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनायें ✈️🚁💐💐 ©Hitendra

#Motivational #airforce  जो  रोजाना  नभ  को छूकर आती है, 
सारे विश्व में जिसकी फैली ख्याति है;
शौर्य तेज से खुद को नित्य सजाती है,
कार्य कुशलता युद्ध मे विजय दिलाती है..
सशक्त वायुसेना अपनी सबसे न्यारी है...
साहस बलिदानों की महकती क्यारी है..

कर्मठ नभ योद्धाओं से सुशोभित भारतीय 
वायुसेना दिवस की समस्त देशवासियों को 
हार्दिक शुभकामनायें ✈️🚁💐💐

©Hitendra

#airforce

12 Love

White भाषा  सरल  है हिंदी मन को भाती है; बड़ी लचीली सबको खुद में समाती है। भिन्न  भिन्न  प्रान्तों  का मेल कराती है; इसीलिए  यह  राजभाषा कहलाती है।। हिंदी युगों  से भारत  का  सरताज  रही; राजाश्रय  की नही कभी मोहताज रही। व्याकरण रचना इसकी सबसे खास रही। शब्द कोश  पर दुनिया करती नाज रही।। संस्कृत की पुत्री  है ज्ञान सिखाती है; इसीलिए  यह  राजभाषा कहलाती है।। सब भाषा मे हिंदी सबसे न्यारी  है ; देवनागरी  लिपि मनोहर प्यारी है। सुंदर  सुंदर  शब्द फूल की क्यारी है; विश्वभाषा यह बनने की अधिकारी है।। मन मीठा कर देती , दिल हर्षाती है। इसीलिए  यह  राजभाषा कहलाती है।। हिंदी  ही  अपना  गौरव  सम्मान है ; हिंदी  ही  नव  भारत का निर्माण है। हिंदी  देश  प्रेम  की  इक पहचान है; राष्ट्र  एकता  के  'हित'  में वरदान है। वैज्ञानिक भाषा संस्कृति बतलाती है।। इसीलिए  यह  राजभाषा कहलाती है।। *हिंदी के महत्व को जाने और राष्ट्रीय एकता के लिए अधिक से अधिक उपयोग में लेवें।* ©Hitendra

#hindi_diwas  White भाषा  सरल  है हिंदी मन को भाती है;
बड़ी लचीली सबको खुद में समाती है।
भिन्न  भिन्न  प्रान्तों  का मेल कराती है;
इसीलिए  यह  राजभाषा कहलाती है।।

हिंदी युगों  से भारत  का  सरताज  रही;
राजाश्रय  की नही कभी मोहताज रही।
व्याकरण रचना इसकी सबसे खास रही।
शब्द कोश  पर दुनिया करती नाज रही।।
संस्कृत की  पुत्री  है  ज्ञान  सिखाती है;
इसीलिए  यह  राजभाषा कहलाती है।।

सब भाषा मे हिंदी सबसे न्यारी  है ;
देवनागरी  लिपि  मनोहर  प्यारी है।
सुंदर  सुंदर  शब्द फूल की क्यारी है;
विश्वभाषा यह बनने की अधिकारी है।।
मन  मीठा  कर  देती , दिल  हर्षाती है।
इसीलिए  यह  राजभाषा कहलाती है।।

हिंदी  ही  अपना  गौरव  सम्मान है ;
हिंदी  ही  नव  भारत का निर्माण है।
हिंदी  देश  प्रेम  की  इक पहचान है;
राष्ट्र  एकता  के  'हित'  में वरदान है।
वैज्ञानिक भाषा संस्कृति बतलाती है।।
इसीलिए  यह  राजभाषा कहलाती है।।

*हिंदी के महत्व को जाने और राष्ट्रीय एकता के लिए अधिक से अधिक उपयोग में लेवें।*

©Hitendra

#hindi_diwas

12 Love

 🙏💐💫✨👨‍🦳✨💫💐🙏
जीवन में मुस्कुराहटों का कारवाँ है पिता,
हमारी सब आरजूओं का आसमां है पिता ;

मतलब की इस दुनिया में बेमतलब प्यार है ;
उन्हीं से  तो  अपने  सारे सपने साकार हैं..

ना जाने कैसे आप मन की बात जान लेते थे ,
शुरू में गुस्सा होते, फिर सब बात मान लेते थे;

कल जो डांट बुरी थी आज अच्छी लगती है,
सिखायी जीवन की कहानी सच्ची लगती है;

हमारी कामयाबी की आपने सदा दुआ की है, 
गले लगते ही हमारी सब गलतियाँ भुला दी है;

ईश्वर से स्वस्थ जीवन की फ़रियाद करते हैं,
जन्मदिन पर सारे उपकारो को याद करते है..

जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें पापाजी 
🙏💐💫✨👨‍🦳✨💫💐🙏

©Hitendra

🙏💐💫✨👨‍🦳✨💫💐🙏 जीवन में मुस्कुराहटों का कारवाँ है पिता, हमारी सब आरजूओं का आसमां है पिता ; मतलब की इस दुनिया में बेमतलब प्यार है ; उन्हीं से तो अपने सारे सपने साकार हैं.. ना जाने कैसे आप मन की बात जान लेते थे , शुरू में गुस्सा होते, फिर सब बात मान लेते थे; कल जो डांट बुरी थी आज अच्छी लगती है, सिखायी जीवन की कहानी सच्ची लगती है; हमारी कामयाबी की आपने सदा दुआ की है, गले लगते ही हमारी सब गलतियाँ भुला दी है; ईश्वर से स्वस्थ जीवन की फ़रियाद करते हैं, जन्मदिन पर सारे उपकारो को याद करते है.. जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें पापाजी 🙏💐💫✨👨‍🦳✨💫💐🙏 ©Hitendra

135 View

#love_shayari  White ✨💐💫✨💐💫✨💐💫

आजकल अमीरों की शादी के चर्चे हैं, 
सुना   है   बेहिसाब   उनके   खर्चे  हैं..

सितारों  से  उनके  घर आंगन सजें है;
अच्छे ठाठ बाट व खूब उनके मजे हैं।

क्या इक दिन में इतना पैसा आया है!
उनके बाप से पूछिए, कैसे कमाया है?

लक्ष्य सामने रख परिश्रम में लगे होगे;
रात रात भर भूखे प्यासे भी जगे होंगे.

अपने  ऐशो आराम  को भुलाया होगा,
सजगता कर्मण्यता को अपनाया होगा;

धीरे  धीरे  किस्मत  भी उनके  साथ हुई ;
तब जाकर धन की उन पर बरसात हुई..

सही का अपनी औकात में ही खर्च चलता है;
और तू  बेकार में,अंदर ही अंदर जलता है..

गरीबी  का रोना ! व्यर्थ तू और तेरा गम है;
अरे!मेहनत कर, तुझमे क्या दिमाग कम है?

जब धन कमाये तो पर'हित' में भी लगाना;
मूर्ख बिल्कुल न बनना, बेकार मत लुटाना..

कोई मासूम सा चेहरा, तेरी आस देख रहा है,
अनेक आँख वाला भी तेरा प्रयास देख रहा है..
✨💐💫✨💐💫✨💐💫

©Hitendra

#love_shayari

117 View

#wishes  खुशी में नाचिये, गगन में उड़ने लगोगे;
दूरियाँ  दूर होगी, सबसे जुड़ने लगोगे।
जब भी मौका मिले, हंसिये मुस्कुराइये ;
वरना गमों के साये में सिकुड़ने लगोगे..

©Hitendra

खुशी में नाचिये, गगन में उड़ने लगोगे; दूरियाँ दूर होगी, सबसे जुड़ने लगोगे। जब भी मौका मिले, हंसिये मुस्कुराइये ; वरना गमों के साये में सिकुड़ने लगोगे.. ©Hitendra

135 View

#sad_shayari #Bhakti  White 🌳🥀🙏🌳🥀🙏🌳🥀🙏🌳
 आर्यसमाज 🪷 150 वां स्थापना वर्ष..
🔥 विभिन्न कार्यक्रमों की सुंदर श्रृंखला मे..आर्यसमाज मुंबई (काकड़वाडी) द्वारा विशेष महायज्ञ के साथ पर्यावरण दिवस मनाया गया।🔥

चाहत गगन की, धरा खिलखिलाये;
सम्भव  तभी  जब हवन सब रचायें।

हवन   धूम   से   पेड़   पौधे   पनपते ;
फूलों मे खुशबु भरती,फल रसीले लगते ;
तरुओं  पे  बैठे  पक्षी यही गान गाये।

संक्रमण बिमारी  जब  जग  को रुलाये ,
रामबाण समझो हवन,  सबको बचाये;
शुद्ध  वायु   होती  और  दुर्गन्धि मिटाये।

जल  की  तरंगों  मे  शुद्धता की धार है,
नदियों   तालाबों  मे  पानी  बेशुमार  है;
वर्षा  का  वरदान  हवन  से  ही  पायें।

जीवन आनंदित होता, सुख के फूल खिलते,
पर्यावरण 'हित' इससे,  लाभ अनेक मिलते;
आर्यो  की  उत्तम  रीति  सभी अपनायें ।
तर्ज : ऋषि की कहानी सितारों से पूछो

🌳🥀🙏🌳🥀🙏🌳🥀🙏🌳

©Hitendra

#sad_shayari

126 View

Trending Topic