Alok Garg Kumar Shukla

Alok Garg Kumar Shukla Lives in Kanpur, Uttar Pradesh, India

MECHANICAL ENGINEER, Poet, Sketch Artist, बहु विधा शायर,

https://m.youtube.com/channel/UCvtC7h_9Ffw04RuOxXUkmrw

  • Latest
  • Popular
  • Repost
  • Video

कहते हैं जो कुछ होता है, अच्छा होता है, मौत के बदले मौत भी कोई सौदा होता है। लब पढ़ लूं मैं, पढ़ लूं आंखें, आखिर कैसे, रूठी हो किस बात पे मुझसे, कहना होता है। अब खुद को ही रोको तुम ख्वाब में मेरे आने से, मुझको भी रातों में थोड़ा सोना होता है। भूख लगी है, धूप तेज़ है, देर हो गयी, काम बहुत है, तुमको तो हर बात पे मुझसे लड़ना होता है। ©Alok Garg Kumar Shukla

#alokgargkumarshukla #कविता #nojotowriters #nojotopoetry #hindipoetry  कहते हैं जो कुछ होता है, अच्छा होता है,

मौत के बदले मौत भी कोई सौदा होता है।

लब पढ़ लूं मैं, पढ़ लूं आंखें, आखिर कैसे,

रूठी हो किस बात पे मुझसे, कहना होता है।

अब खुद को ही रोको तुम ख्वाब में मेरे आने से,

मुझको भी रातों में थोड़ा सोना होता है।

भूख लगी है, धूप तेज़ है, देर हो गयी, काम बहुत है,

तुमको तो हर बात पे मुझसे लड़ना होता है।

©Alok Garg Kumar Shukla

पराये से लगते हैं ये जमाने वाले, जब रुठ जाते हैं हमसे, मनाने वाले। खंजर तो सबने छुपा रखे हैं मगर, ज़ख्म तो देते हैं दिल लगाने वाले। मैं लौट आना चाहता हूं शहर अपने लेकिन, कहीं दूर बस गए हैं हमें बुलाने वाले। ©Alok Garg Kumar Shukla

#alokgargkumarshukla #शायरी #nojotowriters #nojotoshayari #HeartBreak  पराये से लगते हैं ये जमाने वाले,

जब रुठ जाते हैं हमसे, मनाने वाले।

खंजर तो सबने छुपा रखे हैं मगर,

ज़ख्म तो देते हैं दिल लगाने वाले।

मैं लौट आना चाहता हूं शहर अपने लेकिन,

कहीं दूर बस गए हैं हमें बुलाने वाले।

©Alok Garg Kumar Shukla

मुझे ख़बर है कि इस तपिश के बाद बरखा होगा, दौर टूटेगा ये भी इक दिन, फिर सब अच्छा होगा। ये नाकामियों के किस्से, ये दर्द भरी बातेँ तुम्हारी, जब कोई अपना सुनता होगा तो क्या कहता होगा। ये भरोसे, ये ख़्वाब कभी गिरकर नहीं टूटा करते, जो टूटा था कल रात, जरूर कोई बुरा सपना होगा। यूँ हार कर न बैठो, तुम तो करिश्माई हो आलोक, रस्ते खत्म भी हो गए अगर, तो आगे भी रस्ता होगा। ......GARग ©Alok Garg Kumar Shukla

#alokgargkumarshukla #शायरी #nojotowriters #sabachchahoga #nojotohindi  मुझे ख़बर है कि इस तपिश के बाद बरखा होगा,

दौर टूटेगा ये भी इक दिन, फिर सब अच्छा होगा।

ये नाकामियों के किस्से, ये दर्द भरी बातेँ तुम्हारी,

जब कोई अपना सुनता होगा तो क्या कहता होगा।

ये भरोसे, ये ख़्वाब कभी गिरकर नहीं टूटा करते,

जो टूटा था कल रात, जरूर कोई बुरा सपना होगा।

यूँ हार कर न बैठो, तुम तो करिश्माई हो आलोक,

रस्ते खत्म भी हो गए अगर, तो आगे भी रस्ता होगा।

......GARग

©Alok Garg Kumar Shukla

बहुत टूटना तो गले से लगाना, यूं घण्टों सुनेंगे, हमें सब बताना। बताना की कैसे हमें तुम मिली थी, बताना की कितना बुरा है ज़माना। तुम्हारे लिए नई दुनिया बनेंगे, जिसमें औरों को आने की इजाज़त नहीं है। तुम्हें यूं आंसू बहाने की इजाज़त नहीं है। ©Alok Garg Kumar Shukla

#alokgargkumarshukla #कविता #izazatnahihai #nojotohindi #aloknojoto  बहुत टूटना तो गले से लगाना,

यूं घण्टों सुनेंगे, हमें सब बताना।

बताना की कैसे हमें तुम मिली थी,

बताना की कितना बुरा है ज़माना।

तुम्हारे लिए नई दुनिया बनेंगे, जिसमें औरों को आने की इजाज़त नहीं है।

तुम्हें यूं आंसू बहाने की इजाज़त नहीं है।

©Alok Garg Kumar Shukla
#alokgargkumarshukla #शायरी #nojotopoetry #TuneWithTone #nojotohindi #kavishala

कितनी बदसलूक है, ये ख्वाबों की दुनिया ये अजमत की दुनिया, अजाबों की दुनिया पढ़ा  तो  बहुत  है  किताबों  को  लेकिन, किताबों में मिलती, किताबों की दुनिया। ......GARग ©Alok Garg Kumar Shukla

#alokgargkumarshukla #शायरी #nojotowriters #nojotoshayari #kavishala  कितनी बदसलूक है, ये ख्वाबों की दुनिया

ये अजमत की दुनिया, अजाबों की दुनिया

पढ़ा  तो  बहुत  है  किताबों  को  लेकिन,

किताबों में मिलती, किताबों की दुनिया।

......GARग

©Alok Garg Kumar Shukla
Trending Topic