विषय:-चलो आज हम इस देश की बात करते हैं।
चलो आज हम उस उस देश की बात करते हैं।
जिस देश का नाम पूरे विश्व में विख्यात है,
जिस देश को करता विश्व का सारा देश सलाम है,
जिस देश की गाथाओं की प्रतिष्ठा पर हम सभी को नाज़ है।
चलो आज हम उस देश की बात करते हैं।
जिस देश ने पूरे विश्व को ज़ीरो का महत्त्व समझाया,
जिस देश ने चाँद पर पानी को पहली बार खोज दिखाया,
मेडिकल साइंस में भी जिस देश ने पहली बार दुनिया को प्लास्टिक सर्जरी के बारे में बताया।
चलो आज पूरे विश्व के सामने हम उस देश के नाम को रखते हैं।
चलो आज उस देश की बात करते हैं।।
यह वही देश है जहाँ थे जन्मे मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम,
और ये वही देश है जहाँ गीता के रचयिता थे जन्मे
भगवान कृष्ण महान,
यह वही भूमि है जिस भूमि पर विश्व को दु:खोें का कारण बताने वाले जन्मे थे भगवान बुध्द,
चलो आज पूरे विश्व के सामने हम उस देश के नाम को रखते हैं।
चलो आज हम उस देश की बात करते हैं।।
भारत नाम है उस देश का जो हम सभी सौ करोड़ भारतवासियों की पहचान है,
और जिस देश के तिरंगे झंडे पर हम सभी भारतवासियों को नाज़ है।
और हम उस देश के निवासी है जिस देश की सम्मान सारा विश्व करता है।।
©Rajdeo Shaw
Continue with Social Accounts
Facebook Googleor already have account Login Here