Hindi Diwas
  • Latest
  • Popular
  • Video

हिन्दी है हिन्दुस्तान की भाषा राष्ट्र की भाषा पहचान की भाषा जन -जन की भाषा गणतंत्र की भाषा साहित्य की भाषा साहित्यकार की भाषा आश और विश्वास की भाषा हिन्दी तो है देश की भाषा पढ़ने की भाषा लिखने की भाषा गीत की भाषा संगीत की भाषा बोल की भाषा भरोस की भाषा मातृभाषा वतन की भाषा कवियों की भाषा लेखक की भाषा सभी भाषाओं से प्यारी भाषा माँ की भाषा ममता की भाषा सबके सम्मान सद्भाव की भाषा कलह दूर भगाती हिन्दी प्रेम पास लाती हिन्दी अपनो में विश्वास दिलाती हिन्दी संस्कार हमारी संस्कृति हमारी पहचान हमारी भाषा हिन्दी सब लोगों की भाषा प्यारी हिन्दी तुलसी कबीर संत महान सबने दी इसको पहचान कवि निराला, महादेवी वर्मा सबने किया हिन्दी का सम्मान अपनी लिपि अपनी भाषा सबसे है सिर्फ एक आशा मिल-जुल कर करे प्रचार तब होगा मातृभाषा का प्रसार हिन्दी है हिन्दुस्तान की भाषा राष्ट्र की भाषा पहचान की भाषा ©संगीत कुमार

#कविता #Hindidiwas  हिन्दी है हिन्दुस्तान की भाषा
राष्ट्र की भाषा पहचान की भाषा
जन -जन की भाषा गणतंत्र की भाषा
साहित्य की भाषा साहित्यकार की भाषा
आश और विश्वास की भाषा
हिन्दी  तो है देश की भाषा
पढ़ने की भाषा लिखने की भाषा
गीत की भाषा संगीत की भाषा
बोल की भाषा भरोस की भाषा
मातृभाषा वतन की भाषा
कवियों की भाषा लेखक की भाषा
सभी भाषाओं से प्यारी भाषा
माँ की भाषा ममता की भाषा
सबके सम्मान सद्भाव की भाषा
कलह दूर भगाती हिन्दी
प्रेम पास लाती हिन्दी
अपनो में विश्वास दिलाती हिन्दी
संस्कार हमारी  संस्कृति हमारी
पहचान हमारी  भाषा हिन्दी
सब लोगों की भाषा प्यारी हिन्दी
तुलसी कबीर संत महान
सबने दी इसको पहचान
कवि निराला, महादेवी वर्मा
सबने किया हिन्दी का सम्मान
अपनी लिपि अपनी भाषा
सबसे है सिर्फ एक आशा
मिल-जुल कर करे प्रचार
तब होगा मातृभाषा का प्रसार
हिन्दी है हिन्दुस्तान की भाषा
राष्ट्र की भाषा पहचान की भाषा

©संगीत कुमार

#Hindidiwas

13 Love

 नमस्ते दोस्तों 🙏🙏
सपनों की उड़ान, कविताओं की पंक्तियाँ, 
अनजान राहों में मिलती हैं मुसाफिरों से यारियाँ।

शब्दों का साहिल, भावनाओं की लहरें, 
हर कविता एक कहानी, हर कवि एक वीरान।

प्रेम की बातें, दोस्ती की गाथाएं,
 कविता की दुनिया में छुपी हैं अनगिनत रहस्यमय बातें।

सोच की उड़ान, भावनाओं का जादू, 
कविता है एक आईना, जो दर्शाता है जीवन का सच।

चिरन्तन और अमर, कविता की शक्ति, 
हर कविता देती है आत्मा को उच्चतम स्थिति।

विश्व कविता दिवस पर आज हम स्वीकार करते हैं, 
कविता की महिमा, जो हमें जोड़ती है सभी से।

सबको मिले साहित्य की बहार, 
कविता की दुनिया में हम सब हैं एक परिवार।

©Shailendra Gond kavi

#Hindidiwas #कविता #दिवस #Nojoto #nojotohindi #Shailendra_Gond_kavi

135 View

सूचना हिंदी पखवाड़ा 2023 के अंतर्गत प्रार्थना सभा कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन शिक्षकों द्वारा छात्रों में हिंदी भाषा के प्रति अभिरुचि विकसित करने हेतु तीन मिनट का हिंदी संवाद सत्र का आयोजन किया जाएगा। निम्नांकित तिथियों को उल्लिखित शिक्षकों के द्वारा उक्त कार्यक्रम संबोधित होगा : 1) 15/9/2023 श्री विपुल कुमार 2) 16/9/2023 श्री मनोज कुमार साहनी 3) 18/9/2023 श्री प्रभाकर मद्धेशिया 4) 19/9/2023 सुश्री अमृता कुमारी 5) 20/9/2023 श्रीमती दर्शन हंस 6) 21/9/2023 श्री आलोक कुमार सिंह 7) 22/9/2023 श्री तिरुपतिनाथ भारती 8) 23/9/2023 श्री आलोक द्विवेदी 9) 25/9/2023 श्रीमती कीर्ति दुबे 10) 26/9/2023 श्रीमती ऋतु त्यागी 11) 27/9/2023 श्री एच. सी. शुक्ल 12) 29/9/2023 डॉ. देश दीपक त्रिपाठी ©KV 1 GKP

#जानकारी #Hindidiwas  सूचना

हिंदी पखवाड़ा 2023 के अंतर्गत प्रार्थना सभा कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन शिक्षकों द्वारा छात्रों में हिंदी भाषा के प्रति अभिरुचि विकसित करने हेतु तीन मिनट का हिंदी संवाद सत्र का आयोजन किया जाएगा। 
निम्नांकित तिथियों को उल्लिखित शिक्षकों के द्वारा उक्त कार्यक्रम संबोधित होगा : 
1) 15/9/2023 श्री विपुल कुमार
2) 16/9/2023 श्री मनोज कुमार साहनी
3) 18/9/2023 श्री प्रभाकर मद्धेशिया
4) 19/9/2023 सुश्री अमृता कुमारी
5) 20/9/2023 श्रीमती दर्शन हंस
6) 21/9/2023 श्री आलोक कुमार सिंह
7) 22/9/2023 श्री तिरुपतिनाथ भारती
8) 23/9/2023 श्री आलोक द्विवेदी
9) 25/9/2023 श्रीमती कीर्ति दुबे
10) 26/9/2023 श्रीमती ऋतु त्यागी
11) 27/9/2023 श्री एच. सी. शुक्ल
12) 29/9/2023 डॉ. देश दीपक त्रिपाठी

©KV 1 GKP

#Hindidiwas

10 Love

#विश्व_हिंदी_दिवस #राष्ट्रभाषा #हिंदीदिवस #हिंदीभाषा #अदनासा #हिंदी  हिंदी  आप  है शुभ्र  एवं लचीली  चांदी
जो  प्रत्येक  रूप  रंग  में  ढल जाती है
हिंदी आप है  चमचमाती  सुवर्ण कांति
जो  हर रंग के  काग़ज़  पर चमकती है
हिंदी आप है  हर दिवस  की नव क्रांति
जो  विश्व  में अपना अलख  जगाती है
हिंदी आप  है  दीप की अखंड  ज्योति
जो हर  अंधेरे  में  उजाला  ले आती है
हिंदी आप  है  मां की ममता की भांति
जो हर  एक  भारतीय को  दुलारती है

©अदनासा-
#शायरी #beingoriginal #Hindidiwas  आजीवन करूँ मैं सेवा माँ हिंदी की
इसी रूप में जीवन से गुजरना चाहता हूँ
सिकन्दर निकलता है दुनिया जीतने को
लेकिन हिंदी शब्दों से अपने
मैं जग के दिल में उतरना चाहता हूँ...

©कृतान्त अनन्त नीरज...

#Hindidiwas #love#life#nojoto#beingoriginal

36 View

#Hindidiwas  ये सरल है, सुंदर है, ओजस्विनी है, अनूठी है,
ये हमारी मातृ भाषा हमारी पहचान हिन्दी है,
परिचय का सूत्र है, हर मैत्री को जोड़ने की सांकल ये हिन्दी है,
व्यवहार कुशल, पढ़ने में सुगम, सहज  है,
ये साहित्य का इतिहास का असीम सागर है,
संस्कृत की बेटी है, हर कथा की विस्तृत प्रस्तुति है,
हर कवि के सुर के सागर की गागर हिन्दी है,
भाषाएं तो अनगिनत है इस देश में,
पर इस हिन्द की सुंदरता की मिसाल हिन्दी है,
हमारे साहित्य की पहचान हिन्दी है,
इस राष्ट्र का श्रंगार हिन्दी है...
वैसे तो हमारे लिए रोज हिन्दी का दिवस है,
क्योंकि इसके बिना कहां चलती हमारी 
 बोल चाल की गाड़ी है...

आप सभी को मातृ भाषा हिन्दी दिवसकी बहुत बहुत शुभकामनाएं 🙏🥰

©Shivendra Gupta 'शिव'

#Hindidiwas

27 View

Trending Topic