गर  साल  तरह  ही  जो  अहवाल बदल जाते
तो ज़ीस्त के
  • Latest
  • Popular
  • Video
#NewYearQuotes #parastish #Quotes #ghazal #sher  गर  साल  तरह  ही  जो  अहवाल बदल जाते
तो ज़ीस्त के  भी अपने  अश्काल बदल  जाते 

अफ़सुर्द मिरे दिल को  जो मिलता तिरा दामन
तक़दीर  बदल  जाती, तिमसाल  बदल  जाते

शतरंज सा  होता  कुछ  ये  खेल  मुहब्बत का
गर मिलती सिपर हमको हम चाल बदल जाते

इन  सर्द- सी  रातों  में  हो  तन्हा  बसर  कैसे
उफ़  हिज्र के ये मौसम  फ़िलहाल बदल जाते

ये दौर-ए-गम-ए-दिल का बस ख़त्म नहीं होता 
इक बार तो क़ुदरत के अफआ'ल बदल जाते

©Parastish

अहवाल - हालात अश्काल - सूरतें तिमसाल - तस्वीर अफआ'ल - काम/ actions #ghazal #Quotes #parastish #sher #Poetry #NewYearQuotes

14.22 Lac View

Trending Topic