English
अभी बहुत कुछ लिखना है। 💛🌻
https://www.instagram.com/p/Bh_xD73nkcw/
हमारा साथ उनको खल रहा है। हमारे साथ जिनका कल रहा है। उसे भी याद आनी चाहिए थी। हमे क्यों उसका जाना खल रहा है। हमारा ग़म अभी तक क्यों हरा है। उधर वो मौसमों सा ढल रहा है। जंहा पर बैठते थे हम यूँ अक्सर। वहीं वो अब किसी से मिल रहा है। अबस सी हो गई है ज़िन्दगी भी। कि जैसे कोई मुर्दा जल रहा है। हमे मालूम वो एक ज़हर है। मग़र अब ज़िन्दगी में घुल रहा है। ©prajjval
prajjval
11 Love
हमें नाराज़गी थी जानते थे। तुम्हे तो शांत रहना चाहिए था। अगर हम कह रहे थे फ़ोन रखो, तुम्हे फिर कॉल करना चाहिए था तुम्हारी बात लग जाती है दिल को। तुम्हे इतना समझना चाहिए था। अगर तुमको भी प्यारा था ये रिश्ता। जरा तुमको ही झुकना चाहिए था। ©prajjval
जीवन की आपाधापी में आख़िर अब पछताता हूँ। इतने सारे रिश्ते हैं पर खुद को तन्हा पाता हूँ। रिश्तों की लाशों पर चलके। हमने खुद को पाया था। घर फूंका हमने तब जाकर। महल का सपना आया था। सोंच रहा हूँ कल जो रुक कर। थोड़ा ठहर गया होता। आने वाला ये कल शायद। यूँ ना जहर हुआ होता। शोहरत की ये चमक है कैसी। पाकर भी घबराता हूँ। इतने सारे रिश्ते हैं पर खुद को तन्हा पाता हूँ। ©prajjval
आँख से देखे ना जाए दिन भी ऐसे क्यों दिखाए। आप तो परमात्मा हो क्यों ना ये सब रोक पाए। माफ़ कर सब भूल मेरी ये नमाज़-ए-पाक सुन ले। फूल बरसा दे जंहा में और सारे दर्द चुन लें। ©prajjval
12 Love
अफ़सुर्दा हैं सड़कें सारी, घर-घर मंजर खौफ़ भरे हैं। आलिम बनते थे जो कल तक,जुबां को लेकर मौन खड़े हैं। -Prajjval ©Prajjval_🏳️🌈
7 Love
हमारे पांव के छालों से पूछों। हमे जो भी मिला कैसे मिला है। हमारे साथ रहकर रो रहे हो। हमे हर दर्द भी तुमसे मिला है। कि अपनी ही ज़ुरूरत से मिले वो। हमे बस दोस्तों से ये गिला है -Prajjval ©Prajjval_🏳️🌈
14 Love
You are not a Member of Nojoto with email
or already have account Login Here
Will restore all stories present before deactivation. It may take sometime to restore your stories.
Continue with Social Accounts
Download App
Stories | Poetry | Experiences | Opinion
कहानियाँ | कविताएँ | अनुभव | राय
Continue with
Download the Nojoto Appto write & record your stories!
Continue with Social Accounts
Facebook Googleor already have account Login Here