thakur_ki_kalam_se

thakur_ki_kalam_se Lives in Haridwar, Uttarakhand, India

A mathematics_student but लिखने का शौक है ।। follow me on insta @i_m_thakur_vishal ,@9557749122

  • Latest
  • Popular
  • Repost
  • Video

विदुर बना है संरक्षक दुर्योधन का दुश्शासन का, कुछ लाभ नहीं पांचाली अब कान्हा के आवाहन का। अब चीरहरण से आगे बढ़ ये प्राण हरण कर लेते हैं, निर्भय होकर स्त्री का ये 'निजीकरण' कर लेते हैं। हैं भीष्म आज भी दृढ़ प्रतिज्ञ सत्ता को चमकाने में, सब कर्ण जुटे हैं दुर्योधन का फिर से नमक चुकाने में। हैं द्रोण बहुत से पर सबने पैरों में घुंघरू बांध लिए, दरबार सजा है वीरों का लाशों सी विकट सड़ांध लिए। हे भीम सिंहासन से पहले अब तुम ही न्याय करो, दुर्योधन की जंघा तोड़ो दुश्शासन का उपाय करो। हे अभिमन्यु इस बार तुम्हीं इस कर्ण की गर्दन काटोगे, हे गंगापुत्र भला कब तक सत्ता के तलवे चाटोगे। हे पार्थ तुम्हारे तीरों से पट जानी चहिए अब धरती, ये कार्य तनिक पहले करते तो फिर इक गुड़िया ना मरती। - विशाल कुमार # हाथरस

#thakur_ki_kalam_se #HathrasRapeCase #vishal_kumar #Motivation #sad_quotes  विदुर बना है संरक्षक दुर्योधन का दुश्शासन का,
कुछ लाभ नहीं पांचाली अब कान्हा के आवाहन का।

अब चीरहरण से आगे बढ़ ये प्राण हरण कर लेते हैं,
निर्भय होकर स्त्री का ये 'निजीकरण' कर लेते हैं।

हैं भीष्म आज भी दृढ़ प्रतिज्ञ सत्ता को चमकाने में,
सब कर्ण जुटे हैं दुर्योधन का फिर से नमक चुकाने में।

हैं द्रोण बहुत से पर सबने पैरों में घुंघरू बांध लिए,
दरबार सजा है वीरों का लाशों सी विकट सड़ांध लिए।

हे भीम सिंहासन से पहले अब तुम ही न्याय करो,
दुर्योधन की जंघा तोड़ो दुश्शासन का उपाय करो।

हे अभिमन्यु इस बार तुम्हीं इस कर्ण की गर्दन काटोगे,
हे गंगापुत्र भला कब तक सत्ता के तलवे चाटोगे।

हे पार्थ तुम्हारे तीरों से पट जानी चहिए अब धरती,
ये कार्य तनिक पहले करते तो फिर इक गुड़िया ना मरती।

  - विशाल कुमार
# हाथरस

क्या वास्तविकता ऐसी ही हैं ??? प्रतिक्रिया अवश्य दें ।🙏🙏🙏 #HathrasRapeCase #thakur_ki_kalam_se #sad_quotes #vishal_kumar #Motivation DEVENDRA KUMAR विवेकानंद आर्य (Poetry Bhaiya) Kumar Neeraj Ritika Singh A@isha_rana

8 Love

अधूरे सवालों का अधूरा जवाब छोड़ गयी, वो मेरी मेज़ पर अपनी किताब छोड़ गयी, और, लिख कर के उसमे मेरी ही शायरी, इस दिल के अधुरे सब हिसाब छोड़ गयी...। आज तलक आती हैं मेरी किरदार से उसकी खुशबु, वो मुझमें कहीं अपने जज्बात छोड़ गयी। - विशाल कुमार (बिगडा़ शायर)

#कविता  अधूरे सवालों का अधूरा जवाब छोड़ गयी,
वो मेरी मेज़ पर अपनी किताब छोड़ गयी,
और, लिख कर के उसमे मेरी ही शायरी,
इस दिल के अधुरे सब हिसाब छोड़ गयी...।
आज तलक आती हैं मेरी किरदार से उसकी खुशबु,
वो मुझमें कहीं अपने जज्बात छोड़ गयी।
    
       - विशाल कुमार (बिगडा़ शायर)

only memories left behind...😔💔💔💔 @Vaishali Chauhan @A@isha_rana Lakshmi singh @Ritika Gupta @Halima Usmani

7 Love

पहला इश्क।। वो लड़कपन की मासूमियत से भरा होता हैं पहला इश्क, कुछ अलग सी नई उम्मीदों से सजा होता हैं पहला इश्क, एक हल्की सी झिझक, एक मासूम सी ललक, ज़माने के मतलबी नातों से कुछ जुदा सा होता हैं पहला इश्क। वो सावन की पहली बारिश सा सुहाना, वो इज़हार करने में ज़रा डरता हैं पहला इश्क, स्कूल के Free period से शुरु होकर, कैंटीन की चाय के साथ परवान चढ़ता हैं पहला इश्क। वो तितली सा नाजुक, सोने सा खरा, समन्दर सा गहरा, अक्सर अधूरा सा होकर भी, पूरा सा लगता हैं पहला इश्क, कई दफा तो एकतरफा, और सच कहुँ तो औकात के बाहर वाला Crush होता हैं पहला इश्क। -विशाल कुमार (छोटे ठाकुर)

#thakur_ki_kalam_se #chhote_thakur #love_quotes #_sad_quotes #Broken  पहला इश्क।।

वो लड़कपन की मासूमियत से भरा होता हैं पहला इश्क,
कुछ अलग सी नई उम्मीदों से सजा होता हैं पहला इश्क,
एक हल्की सी झिझक, एक मासूम सी ललक,
ज़माने के मतलबी नातों से कुछ जुदा सा होता हैं पहला इश्क।

वो सावन की पहली बारिश सा सुहाना,
वो इज़हार करने में ज़रा डरता हैं पहला इश्क,
स्कूल के Free period से शुरु होकर,
कैंटीन की चाय के साथ परवान चढ़ता हैं पहला इश्क।

वो तितली सा नाजुक, सोने सा खरा, समन्दर सा गहरा,
अक्सर अधूरा सा होकर भी, पूरा सा लगता हैं पहला इश्क,
कई दफा तो एकतरफा, 
और सच कहुँ तो औकात के बाहर वाला Crush होता हैं पहला इश्क।
                             -विशाल कुमार (छोटे ठाकुर)

First Love... the most beautiful feeling🙈🙈🙈... This is my First love... मेरा पहला इश्क...😍 Please support if you like my work... After a long tym...💓 #thakur_ki_kalam_se #love_quotes #_sad_quotes #Broken #SAD #chhote_thakur #chiku

9 Love

अगर प्रेम सच्चा हैं तो थोडा ही सही, दर्द तो सहना ही पडे़गा । वो तरसायेगी तो थोडा तरसना भी पडे़गा, हर युग में कृष्ण को राधा के लिए, तड़पना ही पडे़गा।। (#chiku😊)

#pehli_dafa  अगर प्रेम सच्चा हैं तो थोडा ही सही,
दर्द तो सहना ही पडे़गा ।
वो तरसायेगी तो थोडा तरसना भी पडे़गा,
हर युग में कृष्ण को राधा के लिए,
तड़पना ही पडे़गा।।
(#chiku😊)

#pehli_dafa @Kumar Neeraj रोहित तिवारी । @Payal Singh @Er. Prayatn singh @Nojoto isk

2 Love

#thakur_ki_kalam_se #love_quotes #Nojotovoice #sad_quotes #Broken  null😍 😍 पहला इश्क...।।


by Vishal Kumar
(छोटे ठाकुर) #NojotoVoice

पहला इश्क...।।😍 #NojotoVideo my first poem, written in 2012. please comment and support #thakur_ki_kalam_se if you like my work. #Broken #sad_quotes #love_quotes

637 View

#OpenPoetry कर्ण-कुन्ती संवाद...।। गर ममता तेरी जागी होती तो माता बनकर आती ना, पर तू तो दानवीर से दान लेने आई हैं। जा मान तेरा रखता हूँ, मैं दान तुझको देता हूँ, पाँच बाण सौपता हूँ, तेरे पाँच पुत्र छोड़ता हूँ।। पाँच की माता हैं तू, पाँच का गौरव रहेगा, कर्ण और अर्जुन में से, केवल एक ही जिएगा। क्षमा करना मुझको माता इससे बढ़कर कुछ दे सकता नहीं, तेरा ही जाया हुआ हूँ, तू कपूत कहे तो कपूत सही।। -विशाल कुमार (छोटे ठाकुर)

#thakur_ki_kalam_se #love_quotes #Motivation #Mahabharat #sad_quotes #OpenPoetry  #OpenPoetry कर्ण-कुन्ती संवाद...।।

गर ममता तेरी जागी होती तो माता बनकर आती ना,
पर तू तो दानवीर से दान लेने आई हैं।
जा मान तेरा रखता हूँ, मैं दान तुझको देता हूँ,
पाँच बाण सौपता हूँ, तेरे पाँच पुत्र छोड़ता हूँ।।
पाँच की माता हैं तू, पाँच का गौरव रहेगा,
कर्ण और अर्जुन में से, केवल एक ही जिएगा।
क्षमा करना मुझको माता इससे बढ़कर कुछ दे सकता नहीं,
तेरा ही जाया हुआ हूँ, तू कपूत कहे तो कपूत सही।।

-विशाल कुमार (छोटे ठाकुर)
Trending Topic